Vodafone ने अपडेट किया यह प्री-पेड प्लान, अब रोज मिल रहा 1.6GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 13 Sep 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Vodafone updated Rs 209 Monthly Plan Now Providing 1.6GB Daily Data to Prepaid Customers
vodafone store

    Vodafone ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए अपने एक प्री-पेड प्लान में पहले के मुकाबले ज्यादा डाटा देने का एलान किया है। वोडाफोन के पास इस वक्त 19 रुपये से लेकर 1,999 रुपये तक के प्लान हैं जिनमें 28 दिनों से लेकर 365 दिनों तक की वैधता मिलती है।

    नए अपडेट के बाद वोडाफोन अपने 209 रुपये वाले प्लान में 1.6 जीबी डाटा हर रोज दे रहा है। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इसमें सभी नेटलर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में 59 रुपये का प्लान पेश किया है। वोडाफोन के 59 रुपये के रिचार्ज पैक में ग्राहकों को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 7 दिनों की होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्राहकों को कुल 7 जीबी डाटा ही उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। इससे पहले वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए फ्लिमी प्लान पेश किया था। इस प्लान की कीमत 16 रुपये है और इसमें सिर्फ एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें