जियोनी एस10 में होंगे 4 दमदार कैमरे, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
Gionee S10 leaks showing 4 cameras
Gionee S10

    चाइनीज कंपनी जियोनी एक ऐसा स्मार्टफोन ला रही है जिसमें 4 कैमरे होंगे। इस स्मार्टफोन का नाम जियोनी एस10 होगा जो एस9 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। फोन में 4 कैमरे का दावा नई लीक रिपोर्ट में किया गया है। लीक रिपोर्ट में फोन के गोल्ड कलर वेरियंट का भी पता चला है।

    4 कैमरे वाले जियोनी एस10 की खासियत

    Gionee S10
    Gionee S10

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए 4 कैमरे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2 रियर कैमरे होंगे और 2 सेल्फी कैमरे होंगे। फ्रंट में एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का होगा, वहीं रियर में पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का होगा। वहीं कई रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रंट कैमरे को लेकर दावे सही हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    जियोनी एस10 की स्पेसिफिकेशन

    Gionee S10
    Gionee S10

    इससे पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 5.5 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले (जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल का होगा), 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक 6755 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3700 एमएएच की बैटरी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें