लॉन्च हुआ 4 कैमरे वाला जियोनी एस10, जानें कीमत

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 May 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Gionee S10 Launched With Four Cameras, Know specification and price
Gionee S10

    अभी तक आप 2 ही कैमरे वाले स्मार्टफोन चला रहे हैं लेकिन जल्द ही आपके हाथ में 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन आने वाला है। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन जियोनी एस10 को लॉन्च कर दिया है। इस Gionee S10 में 4 कैमरे हैं जिनमें से दो कैमरे रियर हैं और 2 कैमरे फ्रंट पर हैं। जियोनी एस10 को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

    जियोनी एस10 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Gionee S10
    Gionee S10

    सबसे पहले बता दें कि इस फोन के चार वेरियंट रेगुलर एस10, एस10बी और एस10सी लॉन्च किए गए हैं। फोन की बिक्री चीन में 9 जून से शुरू होगी। हालांकि जियोनी एस10बी आज यानी शुक्रवार से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    जियोनी एस10 के रियर कैमरे 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के हैं, जबकि फ्रंट कैमरे 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के हैं। जियोनी एस10 पिछले साल लॉन्च हुए जियोनी एस9 का अपग्रेडेड वर्जन है। एस10 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एमिगो 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम, हीलियो पी25 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 3450 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के एंड्रॉयड वर्जन की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस फोन की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 24,400 रुपये है। वहीं जियोनी एस10बी की कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 20,700 रुपये है और जियोनी एस10सी की कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 15,000 रुपये है।

    जियोनी एस10बी के खासियत की बात करें तो इसमें रियर कैमरे 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के हैं और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, हीलियो पी10 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3700 एमएएच की बैटरी है। वहीं जियोनी एस10सी में रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का और फ्रंट 13 मेगापिक्सल का है। इसमें 5.2 इंच की डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 3100 एमएएच की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें