लावा Z10 हुआ लॉन्च, स्क्रीन टूटने पर फ्री में लगाएगी कंपनी

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
Lava Z10 Launched With 3GB RAM
Lava Z10

    देसी मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने नया स्मार्टफोन जेड10 को लॉन्च किया है। दरअसल लवा जेड10 का अपग्रेडेड वर्जन है। लावा जेड10 में जहां 2 जीबी रैम है, वहीं नए लावा जेड10 में 3 जीबी रैम दिया गया है। फोन की बिक्री लावा के रिटेल स्टोर से हो रही है।

    लावा जेड 10 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Lava Z10
    Lava Z10

    इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5 डी का कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपरचर एफ 2.0 है। साथ में फ्लैश लाइट भी है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    फोन डुअल और 4 जी सिम सपोर्ट है। फोन में 2620mAh की बैटरी दी गई है और कीमत 11,500 रुपये है। इस फोन के साथ अच्छी बात ये है कि अगर फोन की स्क्रीन 1 साल के अंदर टूट जाती है तो कंपनी फ्री में नया स्क्रीन लगवाएगी। 1 साल की वारंट के अलावा खरीदने के 30 दिनों के भीतर भी कोई दिक्कत आती है तो कंपनी फ्री में सर्विस देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें