एयरटेल के बाद Idea दे रहा है 10GB फ्री डाटा

जियो की लॉन्चिंग के बाद अप्रैल तक टेलीकॉम कंपनियों के बीच डाटा वार चलता रहा। फिर कुछ दिन शांति रहने के बाद एक बार फिर से टेलीकॉम कंपनियों के बीच डाटा वार शुरू हो गया है। एयरटेल जहां अपने ब्रॉडबैंड प्लान के तहत 1,000 जीबी तक डाटा फ्री में दे रहा है, वहीं अब आइडिया भी फ्री में 10 जीबी 4जी डाटा दे रहा है।
क्या है आइडिया का 10 जीबी फ्री डाटा वाला प्लान ?

दरअसल देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर ने पूरे देश में 4जी सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने हाल ही में मुंबई में 4जी सर्विस शुरू की है। इस खास मौके पर कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को 10 जीबी 4जी डाटा मुफ्त दे रही है जिसकी वैधता 10 दिनों की होगी। वहीं यह ऑफर नए ग्राहकों को भी मिल रहै है, लेकिन नए ग्राहकों को शुरू के तीन महीने तक 10 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। फिलहाल आइडिया की 4जी देश के 20 सर्किल में शुरू हो गई है।
बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में 899 रुपये से लेकर 1,299 रुपये तक के प्लान लॉन्च किए हैं। 899 रुपये प्लान के तहत 60 जीबी डाटा मिलेगा और इसी के साथ 750 जीबी बोनस डाटा मिलेगा। वहीं 1,099 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 90 जीबी डाटा के साथ 1,000 जीबी बोनस डाटा मिल रहा है। इसके अलावा 1,299 रुपये वाले प्लान में 125 जीबी हाईस्पीड डाटा के साथ 1,000 जीबी बोनस डाटा मिल रहा है। बता दें कि बोनस के रूप में मिलने वाला एक्स्ट्रा डाटा की वैलिडिटी 1 साल तक होगी।