जियोनी मोबाइल की हुई भारत में वापसी, लॉन्च किया Gionee F9 Plus

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 05 Sep 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Gionee F9 Plus launched in India OctaCore SoC 13 Megapixel Selfie Camera Price and Specifications
Gionee F9 Plus - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन कंपनी Gionee ने एक लंबी अवधि के बाद भारत में अपने नए स्मार्टफोन Gionee F9 Plus के साथ वापसी कर ली है। करीब 7 महीने बाद जियोनी ने भारत में अपना स्मार्टफोन पेश किया है। Gionee F9 Plus की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से होगी। जियोनी एफ9 प्लस दो कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Gionee F9 Plus की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.26 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसमें वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है लेकिन कंपनी ने प्रोसेसर के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस फोन में 3 जीबी रैम मिलेगी। स्टोरेज के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, 64GB की स्टोरेज के साथ मिलेगी 5,000mAh की बैटरी

    कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में 4050mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, वाई-फाई और ब्लूटूथ मिलेगा। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें