6,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, 64GB की स्टोरेज के साथ मिलेगी 5,000mAh की बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 05 Sep 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Infinix Hot 8 launched in India with 6.52 inch HD Plus display triple rear cameras at Rs 6999
Infinix Hot 8 - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स ने भारत में अपना एक सस्ता और तमाम फीचर्स से लैस स्मार्टफोन Infinix Hot 8 लॉन्च किया है। Infinix Hot 8 स्मार्टफोन की कीमत महज 6,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। आइए जानते हैं इस सस्ते ट्रिपल रियर कैमरा वाले फोन के बारे में...

    Infinix Hot 8
    Infinix Hot 8 - फोटो : Flipkart

    Infinix Hot 8 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन पांच कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Infinix Hot 8
    Infinix Hot 8 - फोटो : Flipkart

    Infinix Hot 8 का कैमरा

    इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है, जबकि तीसरा लेंस लो लाइट के लिए है। वहीं इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें