Garmin ने लेटेस्ट फीचर्स के साथ Venu स्मार्टवॉच को किया लॉन्च, मिलेगी एमोलेड डिस्प्ले

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 06 Dec 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Garmin Launched Venu Smart Watch In India Know Price And Specifications
Garmin venu - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी गारमिन (Garmin) ने भारत में अब तक की सबसे शानदार स्मार्टवॉच Venu को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही यह स्मार्टवॉच यूजर की सेहत से लेकर फिटनेस तक का ध्यान रखेगी। इसके अलावा Venu स्मार्टवॉच का डिजाइन बहुत आकर्षक है। गारमिन ने इससे पहले भी कई प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में उतारा था, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो आइए जानते है स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस वॉच के ग्रेनाइट ब्लू और सिल्वर वेरियंट की 37,490 रुपये और ब्लैक विद स्लेट वाले वेरियंट की कीमत 37,490 रुपये कीमत रखी है। इसके साथ ही कंपनी की वैनू स्मार्टवॉच लाइन सेंड विद रोज गोल्ड और ब्लैक विद गोल्ड वेरियंट 37,490 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    वहीं, दूसरी तरफ गारमिन की वैनू स्मार्टवॉच का वीवो एक्टिव 4 के ग्रे/सिल्वर कलर और ब्लैक/स्लेट कलर वेरियंट 32,590 रुपये के प्रइस टैग के साथ मार्केट में उपलब्ध है। वहीं, ग्राहक इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकेंगे। वहीं, इस डिवाइस की सेल 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में जीपीएस और वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 1.2 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 390×390 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस के डायल में मिटेलिक बेजल दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का कवच मिलेगा।

    गारमिन ने इस वॉच में फिटनेस ट्रेकिंग के लिए 20 प्लस मोड्स दिए हैं, जिससे यूजर्स अपनी हर एक एक्टिविटी पर नजर बनाए रख सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को गारमिन कोच नाम का फीचर मिलेगा, जो यूजर्स को कसरत करने में मदद करेगा। इसके अलावा यूजर्स अपने हिसाब से भी एक्सरसाइज को कस्टामाइज कर सकते हैं।

    गारमिन ने दावा किया है कि वैनू स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में लगातार पांच दिन तक काम करेगी। इसके अलावा यूजर्स को 20 एमएम का स्ट्रैप मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें