Samsung ने भारत में पेश की द वॉल की नई सीरीज, मिलेगी 292 इंच तक की स्क्रीन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 06 Dec 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Samsung Launched The Wall Series Smart tv Know Price And Specifications
Samsung smart tv - फोटो : social media

    कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग ने द वॉल (The Wall) नाम की नई सीरीज पेश की है। इस सीरीज में 146 इंच (4के हाई डेफिनिशन), 219 इंच (6के हाई डेफिनिशन) और 292 (8के हाई डेफिनिशन) के एलईडी पैनल शामिल हैं। आपको बता दें कि द वॉल सीरीज में 0.8 पिक्सल पिच तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही यूजर्स को इन स्मार्ट टीवी में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। तो आइए जानते हैं द वॉल सीरीज के सभी स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने द वॉल सीरीज की एलईडी पैनल की कीमत 3.5 करोड़ से लेकर 12 करोड़ रुपये (टैक्स फ्री) तक के बीच रखी है। वहीं, ग्राहक सीरीज के तीनों पैलन को कंपनी के ब्रीफिंग सेंटर से खरीद सकते हैं, जो गुरुग्राम में स्थित है। फिलहाल, भारत में इस समय वॉल सीरीज के वॉल लग्जरी और वॉल प्रो वेरियंट ही उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इन पैनल का डिस्प्ले 30 एमएम डेप्थ से कम है। साथ ही वॉल सीरीज के तीनों वेरियंट्स में एआई पिक्चर इनहैंसमेंट, हाई ब्राइटनेस और हाई कॉन्ट्रस्ट का सपोर्ट मिला हैं। इसके अलावा कंपनी ने इन तीनों स्मार्ट टीवी में माइक्रोएलईडी डिस्पले AI अपस्केलिंग क्वांटम एचडीआर तकनीक दी है, जिसकी ब्राइटनेस 2,000 निट्स और वीडियो रेट 120 हर्ट्ज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स इन पैनल में अल्ट्रा-लग्जरी व्यूइंग के जरिए गेमिंग और फिल्म देखने का लुत्फ उठा सकेंगे। द वॉल सीरीज के टीवी की माइक्रो एलईडी आम एलईडी की तुलना में अधिक क्लियर और बेहतर कॉन्ट्रस्ट वाली पिक्चर ऑफर करती है। साथ ही इस सीरीज के सभी डिवाइसेज में जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए क्वॉन्टम प्रोसेसर फलेक्स दिया गया है, जो मशीन लर्निंग बेस्ड पिक्चर क्वालिटी इंजन है।

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग नए साल के लिए द वॉल सीरीज के केवल 25 से 30 यूनिट्स ही तैयार करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में इस सीरीज की बंपर सेल होती है, तो 2021 में कंपनी इन स्मार्ट टीवी की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा देगी। वहीं, कंपनी देश के प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को ही टारगेट करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें