Garmin ने भारत में लॉन्च की एपल से भी महंगी स्मार्टवॉच, सोलर पैनल के साथ 37 दिनों तक चलेगी बैटरी
Garmin Fēnix 7 Pro और Epix Pro सीरीज के साथ मोटोक्रॉस, ओवरलैंडिंग, राफ्टिंग जैसे इनबिल्ट एक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। दोनों वॉच को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। Garmin epix Pro series की शुरुआती कीमत 1,11,990 रुपये और Garmin fenix 7 Pro सीरीज की शुरुआती कीमत 1,00,990 रुपये है।

विस्तार
Garmin ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच fenix 7 Pro और Epix Pro Series लॉन्च की है। इन वॉच को खासतौर पर एथलिट, फिटनेस के शौकीनों और एडवेंचर के दीवानों के लिए पेश किया गया है। Garmin fēnix 7 Pro सीरीज के साथ इन बिल्ट फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा वॉच में सोलर पैनल है जिसके साथ 37 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। एक्पिडिशन मोड में 139 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा है।
Garmin Epix Pro सीरीज को 42mm, 47mm और 51mm की साइज में एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी बैटरी लाइफ 31 दिनों की है। दोनों वॉच वॉटर रेसिस्टेंट हैं। Fēnix 7 Pro की बॉडी फाइबर रेनफोर्स्ड पॉलिमर की है, जबकि Epix Pro Series को सफायर और टाइटेनियम मेटल बॉडी के साथ पेश किया गया है। दोनों वॉच मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आती हैं।