Galaxy UNPACKED 2020: गैलेक्सी नोट 10 सीरीज से सस्ते होंगे नोट 20 सीरीज के फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Jul 2020 03:05 PM IST
Galaxy UNPACKED 2020: Samsung Galaxy Note 20, Note 20 Ultra could be cheaper than Note 10 series
Samsung Galaxy Unpacked 2020 - फोटो : TechSaper

    सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तारिख का एलान कर दिया है जो कि पांच अगस्त को है। सैमसंग के हर साल वाले अनपैक्ड इवेंट में नोट सीरीज के फोन लॉन्च होते हैं। इस बार भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज लॉन्च होने वाली है। गैलेक्सी नोट 20 सीरीज को लेकर लीक रिपोर्ट लगातार सामने आ रही हैं।

    अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतें पिछले साल लॉन्च हुई गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के फोन से कम होगी, हालांकि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि बाजार में फोन की कम बिक्री को देखते हुए सैमसंग ने यह फैसला लिया है।

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!

    एक कोरियन पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी नोट 20 की कीमत 1.2 मिलियन ओन यानी करीब 75,200 रुपये और नोट 20 अल्ट्रा की कीमत 1.45 मिलियन ओन होगी। ऐसे में देखा जाए तो गैलेक्सी नोट 20 सीरीज की कीमत नोट 10 सीरीज की कीमत से 50,000 ओन कम है।

    फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की डिस्प्ले क्वॉड एचडी प्लस होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं भारत जैसे कुछ चुनिंदा बाजार के लिए गैलेक्सी नोट 20 सीरीज को Exynos 992 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है।

    पांच अगस्त को वर्चुअली आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नोट 20 सीरीज के अलावा गैलेक्सी फोल्ड 2, गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी, गैलेक्सी वॉच 3 और गैलेक्सी बड्स लाइव भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें