Fujifilm Instax Mini 40 कैमरा हुआ भारत में लॉन्च, मिला सेल्फी मोड
सेल्फी लवर्स के लिए इसमें सेल्फी मोड दिया गया है। सेल्फी के लिए यूजर्स को फ्रंट में लगे लेंस को ऊपर की ओर खींचना होगा। प्रिंटिंग फोटो की डिफॉल्ट साइज 62x46mm है। सेल्फी की शूटिंग रेंज 50cm है।

विस्तार
फ्यूजीफिल्म ने अपने नए इंस्टैंट कैमरा Fujifilm Instax Mini 40 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fujifilm Instax Mini 40 में मिनी पिक्चर फॉर्मेट दिया गया है। इसमें फोटो प्रिंटर भी है जो कि मिनी फॉर्मेट में है। Instax Mini 40 में ऑटोमेटिक एक्सपोजर, सेल्फी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी डिजाइन क्लासिक है और बॉडी पर हाई-क्वॉलिटी लेदर टेक्स्चर है जिसपर सिल्वर एसेंट भी है। इस कैमरे में 60mm इंस्टैक्स लेंस है जिसका फोकल लेंथ 30cm है।
Fujifilm Instax Mini 40 इंस्टैंट प्रिंट कैमरा की कीमत भारतीय बाजार में 8,499 रुपये है। यह एक ही कलर ब्लैक टेक्स्चक में उपलब्ध है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया के अलावा तमाम स्टोर से हो रही है।फीचर्स की बात करें तो इसमें AA साइज की अल्कालाइन बैटरी है और तैयार फोटो कैमरे के ऊपरी हिस्से से निकलेंगी। इसमें ऑटोमेटिक एक्सपोजर फीचर है जो कि आसपास की रौशनी के हिसाब से ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है।
सेल्फी लवर्स के लिए इसमें सेल्फी मोड दिया गया है। सेल्फी के लिए यूजर्स को फ्रंट में लगे लेंस को ऊपर की ओर खींचना होगा। प्रिंटिंग फोटो की डिफॉल्ट साइज 62x46mm है। सेल्फी की शूटिंग रेंज 50cm है।
Fujifilm Instax Mini 40 में पहले से सेट किया गया एक इलेक्ट्रॉनिक शटर है जिसकी स्पीड 1/2 सेकेंड से लेकर 1/250 सेकेंड है। फिल्म इजेक्शन प्रोसेस अपने आप होता है। इस्तेमाल ना होने की स्थिति में कैमरा 5 मिनट के अंदर अपने आप बंद हो जाता है। कैमरे का वजन 330 ग्राम है।
- Oppo F19 Pro Review: क्या वाकई फुल पैसा वसूल है 21,490 रुपये वाला यह स्मार्टफोन?
- Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी 50 साइज में भारत में लॉन्च, मिलेगा एंड्रॉयड का सपोर्ट
- सबसे सस्ता 5G फोन: Realme 8 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत
- Signal के फाउंडर ने हैक किया Cellebrite, इस डिवाइस से पुलिस करती है आईफोन अनलॉक