Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी 50 साइज में भारत में लॉन्च, मिलेगा एंड्रॉयड का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Apr 2021 03:36 PM IST
सार

Daiwa 4K UHD D50162FL स्मार्ट टीवी की कीमत 39,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 इंच की 4K स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है।

विज्ञापन
Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL Launched in India With 50 Inch Frameless Display
Daiwa 4K UHD D50162FL - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू स्मार्ट टीवी कंपनी ने Daiwa ने अपने नए 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी Daiwa 4K UHD D50162FL को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह टीवी Android TV 9 पर BigWall UI के साथ काम करता है। इसकी डिजाइन फ्रेमलेस है और इसके साथ HDR10 का सपोर्ट है। Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी को फिलहाल केवल एक ही साइज 50 इंच में पेश किया गया है। इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ भी है।

    Daiwa 4K UHD D50162FL की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Daiwa 4K UHD D50162FL स्मार्ट टीवी की कीमत 39,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 इंच की 4K स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। पैनल DLED है जिसके साथ 1.07 बिलियन कलर्स औ HDR10 का सपोर्ट है। तीन हिस्सों में फ्रेमलेस डिजाइन है जबकि नीचे की ओर थोड़ा सा बेजल है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसमें 20 वॉट का स्पीकर है।

    विज्ञापन

    दाइवा के इस टीवी में A55 प्रोसेसर है जिसके साथ Mali-G31 MP2 GPU है। इसके साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2.4GHz Wi-Fi, ब्लूटूथ, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक ऑप्टिकल आउट पोर्ट, एक ईथरनेट और एक हेडफोन जैक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इस टीवी में स्क्रीन मिररिंग है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए है। इसमें Air Mouse भी है। टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot जैसे एप का सपोर्ट है। इसका वजन 9 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें