FLiX ने भारत में लॉन्च किए ब्लूटूथ स्पीकर और नेकबैंड, 13 घंटे का है बैटरी बैकअप
FLiX ClassicX Speaker की कीमत 2,699 रुपये और FLiX Blaze 210 नेकबैंड की कीमत 2,999 रुपये है।

विस्तार
FLiX बाय Beetel ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट FLiX ClassicX Speaker और FLiX Blaze 210 को लॉन्च कर दिया है। इनमें से एक नेकबैंड और दूसरा स्पीकर है। इनमें से FLiX ClassicX Speaker की कीमत 2,699 रुपये और FLiX Blaze 210 नेकबैंड की कीमत 2,999 रुपये है। इन दोनों प्रोडक्ट्स के साथ 400 दिनों की वारंटी मिल रही है।
Classic X की डिजाइन कॉम्पैक्ट है जिसकी मदद से इसे कहीं लेकर आने जाने में परेशानी नहीं होगी। इसके साथ एक हैंड स्ट्रैप भी है। इस स्पीकर की क्षमता 20W की है। इसमें डुअलल ड्राइवर्स हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें एक्स्ट्रा बास है। इसमें 3000mAh की बैटरी है। इसकी एक खासियत यह है कि दो ClassicX स्पीकर को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए मेमोरी कार्ड का सपोर्ट, AUX इनपुट और FM रेडियो का सपोर्ट है।
अब बात FLiX Blaze 210 की करें तो यह एक सुपरबास वाला वायरलेस नेकबैंड है। इसमें 6mm के दो डुअल ड्राइवर हैं जो कि दोनों ईयरबड्स में हैं। कंपनी ने इसकी ऑडियो क्वॉलिटी को लेकर क्रिस्प टेरिबल और रीच बास का दावा किया है। दोनों बड्स में मैग्नेट है। इसके अलावा इसमें 220mAh की बैटरी है जिसे लेकर 13 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। एक साथ दो डिवाइस से इसे कनेक्ट किया जा सकता है।
बता दें कि Flix ने अभी तक भारत में 40 से अधिक प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए हैं जिनकी बिक्री देश के 200 शहरों के 5,000 स्टोर से हो रही है। फ्लिक्स ने हाल ही में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अलग-अलग श्रेणियों में प्रॉडक्ट्स की विशाल रेंज के लिए कंपनी का ब्रैंड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की हैय़ अश्विन एडवरटाइजिंग कैंपेन और कई दूसरे प्रमोशनल प्रोग्राम्स के माध्यम से कंपनी के प्रॉडक्ट और सर्विसेज का प्रमोशन करेंगे।
- माइक्रोसॉफ्ट डायनैमिक्स 365 बिजनेस सेंट्रल भारत में हुई लॉन्च, जानें इसके फायदे
- Covid 19 Vaccine: आपके घर के पास कहां लगेगा टीका, अपने मोबाइल से जानेंं
- नई लॉन्चिंग: मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
- Oppo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 48MP कैमरे से है लैस