Flipkart बिग बचत धमाल सेल, स्मार्ट टीवी खरीदने का सबसे शानदार मौका
फ्लिपकार्ट की इस सेल के लिए Blaupunkt ने अपने ऑफर की घोषणा की है। Blaupunkt के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को इस सेल में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस सेल में Blaupunkt के हाल ही में लॉन्च हुए QLED सीरीज टीवी को भी ऑफर के साथ खरीदने का मौका है।

विस्तार
Flipkart की बिग बचत धमाल सेल एक बार फिर से शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट की इस सेल की शुरुआत आज यानी 3 फरवरी से हुई है और 5 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में इंडियन बैंक के डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिल रही है।
फ्लिपकार्ट की इस सेल के लिए Blaupunkt ने अपने ऑफर की घोषणा की है। Blaupunkt के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को इस सेल में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस सेल में Blaupunkt के हाल ही में लॉन्च हुए QLED सीरीज टीवी को भी ऑफर के साथ खरीदने का मौका है।
जर्मन ब्रांड Blaupunkt का QLED टीवी मॉडल 50 इंच इस सेल में 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि 55 इंच वाले की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। सेल में 65 इंच वाला टीवी 63,999 रुपये में मिल रहा है। Blaupunkt Google TV के साथ 360 डिग्री सराउंड साउंड भी मिलता है और इसमें 60W का स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी का सपोर्ट है। इसमे्ं गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल भी मिलता है जो कि रिमोट के साथ भी है।
Blaupunkt QLED 50 इंच वाले टीवी की ब्राइटनेस 550 निट्स और 65 इंच वाले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस सेल में Blaupunkt 32CSA7101 साइबर साउंड एलईडी टीवी को 9,999 रुपये और 42 इंच वाले को 16,999 रुपये में खरीदने का मौका है।
- Smartphone Buying guide: फोन खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, ध्यान रखें ये बात, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Bill Gates: रोटियां बनाते नजर आए बिल गेट्स, घी के साथ चटकारे लेकर खाई और कहा, 'वाह'
- 6G Technology: टेलीकॉम सिक्योरिटी को लेकर क्वॉड समूह ने जताई चिंता, कहा- यह नेशनल सिक्योरिटी का मुद्दा
- Oppo Reno 8T 5G: ओप्पो ने भारत में लॉन्च किया खूबसूरत डिजाइन और 108MP कैमरे वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स