Oppo Reno 8T 5G: ओप्पो ने भारत में लॉन्च किया खूबसूरत डिजाइन और 108MP कैमरे वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo Reno 8T 5G में 4,800mAh की बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा पैक किया है। फोन दो कलर ऑप्शन सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में मिलता है।

स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो (Oppo) ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 8 का भारत में विस्तार कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को इस सीरीज के तहत एक और नए फोन Oppo Reno 8T 5G को लॉन्च कर दिया है। रेनो 8टी के साथ कंपनी ने Enco Air 3 ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है। लेटेस्ट फोन के साथ कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा पैक किया है। वहीं फोन में 4,800mAh की बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। बता दें कि इस सीरीज के तहत पहले से ही Reno 8 Pro और Reno 8 को भारत में लॉन्च किया गया है। चलिए जानते हैं ओप्पो के नए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Oppo Reno 8T 5G की कीमत
ओप्पो रेनो 8टी 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। फोन को फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है।

Oppo Reno 8T 5G की स्पेसिफिकेशन
ओप्पो रेनो 8टी 5जी को एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 1 बिलियन कलर और 10 बिट कलर डेफ्थ का सपोर्ट है। फोन में ऑक्टा कोर 6nm स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम और Adreno 619 GPU का सपोर्ट है।