Bill Gates: रोटियां बनाते नजर आए बिल गेट्स, घी के साथ चटकारे लेकर खाई और कहा, 'वाह'
वीडियो में बिल गेट्स आटा गूंथते और रोटियां बेलते नजर आते हैं। इसी बीच बर्नथ, गेट्स को बताते हैं कि उन्होंने रोटी बनाना भारत यात्रा के दौरान बिहार में रोटी बनाना सीखा था।

विस्तार
भारतीय रोटी से कोई नहीं बच सकता! दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। बिल गेट्स, शेफ ईटन बर्नथ के साथ है और चम्मच से आटे गूंथते हैं। फिर रोटियां भी बेलते हैं और फिर रोटी को घी के साथ चटकारे लेकर खाते हैं। इस वीडियो को शेफ ईटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
ईटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, " @बिल गेट्स और मैंने साथ में भारतीय रोटी बनाकर खूब मस्ती की। मैं अभी बिहार, भारत से वापस आया हूं, जहां मैं एक किसानों से मिला। मैं उनको धन्यवाद देना चाहता हूं और "दीदी की रसोई" कैंटीन की महिलाओं को भी, जिनकी बदौलत मैं रोटी बनाने में माहिर हो सका हूं।"
वीडियो की शुरुआत में शेफ ईटन बर्नथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर वह गेट्स को नई डिश यानी भारतीय रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद बिल गेट्स आटा गूंथते और रोटियां बेलते नजर आते हैं। इसी बीच बर्नथ, गेट्स को बताते हैं कि उन्होंने रोटी बनाना भारत यात्रा के दौरान बिहार में रोटी बनाना "दीदी की रसोई" की महिलाओं से सीखा था। उन्होंने कहा कि मैं भारत में गेहूं की खेती करने वाले किसानों से भी मिला था।
इस वीडियो को अपलोड होते ही ट्विटर पर ढ़ाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। वीडियो में गेट्स ने कहते हैं कि वह वह लंबे समय के बाद खाना बना रहे हैं। गेट्स ने रोटी अंडे के आकार की बनाई थी, जिसके बाद हालांकि ईटन गेट्स को कहते हैं कि रोटी गोल बेली जाती है। वीडियो में इसके बाद दोनों ने रोटी को तवे पर सेंका और इसमें घी लगाकर चटकारे लेकर खाई। बिल गेट्स ने भारतीय रोटी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी है! बहुत स्वादिष्ट।"