गाय के लिए भी लांच हुआ फिटनेस ट्रैकर, चोरी होने पर लोकेशन कर सकेंगे ट्रैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Nov 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Fitness trackers for cows launched by CSIRO
Fitness trackers for cows

    अभी तक तो इंसानों के लिए फिटनेस ट्रैकर लांच बाजार में मौजूद था लेकिन अब वैज्ञानिकों ने गाय के लिए भी फिटनेस ट्रैकर लांच हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने गायों के लिए एक फिटनेस ट्रैकर तैयार किया है।

    इंडस्ट्री रिसर्च के लिए काम करने वाली संस्था CSIRO के वैज्ञानिकों ने गायों के लिए एक स्मार्ट टैग तैयार किया है जिसे गाय के कान में लगाया जा सकेगा। खास बात यह है कि गायों के लिए बनाए गए इस फिटनेस ट्रैकर को 100 गायों पर टेस्ट भी किया जा चुका है। इस डिवाइस की तुलना फिटनेस ट्रैकर से इसलिए हो रही है, क्योंकि यह डिवाइस ट्रैकर की तरह ही डाटा देती है।

    विज्ञापन

    गायों के लिए तैया हुए इस फिटनेस ट्रैकर की खासियतों की बात करें तो इसमें जीपीएस का सपोर्ट है। ऐसे में किसान अपनी गायों को अपने फोन की मदद से ट्रैक कर पाएंगे। इस डिवाइस में एक्सेलोमिटर भी लगा है जिसकी मदद से अनचाही परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब वैज्ञानिकों ने गायों के लिए स्मार्ट डिवाइस तैयार की हो। इससे पहले भी जापान के वैज्ञानिकों ने जानवरों के लिए स्मार्ट शर्ट तैयार किया था। वहीं ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने भी एक स्मार्ट कॉलर तैयार किया था जिसकी मदद से किसान अपनी गायों की तबीयत की बारे में जानकारी ले सकते थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें