इनोवेशन: भारत में लॉन्च हुआ पहला सोलर पावर वाला वायरलेस स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Mar 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
First Solar Powered Wireless Speaker launched in India by UBON at a price of Rs1699
UBON SP-115X - फोटो : amarujala

    सोलर पावर का इस्तेमाल अब सिर्फ घरों को रौशन करने तक ही सीमित नहीं रह गया है। इसका इस्तेमाल कैलकुलेटर से लेकर स्मार्टवॉच तक में होने लगा है। अब UBON ने पहला सोलर पावर ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च कर दिया है। यूबॉन के इस स्पीकर UBON SP-115X को आपको चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह सूर्य की रौशनी से अपने आप चार्ज हो जाएगा।

    UBON SP-115X की स्पेसिफिकेशन

    UBON के SP-115X का सबसे खास फीचर यही है कि इसमें सोलर पावर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ है। इस स्पीकर में सोलर पावर के अलावा यूएसबी चार्जिंग, एलईडी फ्लैश लाइट, एफएम रेडियो जैसे फीचर्स हैं। इस स्पीकर में मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसके अलावा इसके साथ हैंड स्ट्रैप भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। स्पीकर का वजन 300 ग्राम है और यह वॉटर व डस्टप्रूफ के साथ आता है। इस स्पीकर को स्टाइलिश ब्लैक, स्काई ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,699 रुपये है और इसकी बिक्री तमाम ऑफनलाइन और ऑनलाइन स्टोर से हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस खास स्पीकर की लॉन्चिंग पर यूबॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर मंदीप अरोड़ा ने कहा, 'हम हमेशा बेस्ट डिजाइन, बेस्ट बिल्ड क्वॉलिटी वाले प्रोडक्ट किफायती दर पर ग्राहकों को मुहैया कराते हैं। हमें विश्वास है कि यह प्रोडक्ट भारतीय यूजर्स के लिए परफेक्ट होगा। यह स्पीकर घर, ऑफिस और पार्टी के लिए परफेक्ट है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें