Fire Boltt Review: बजट में प्रीमियम फीचर वाली स्मार्टवॉच
बैटरी की बात करें तो इसे करीब 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, हालांकि चार्जिंग के दौरान आप स्मार्टवॉच में ना कुछ देख सकते हैं और ना ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

विस्तार
Fire Boltt के पास भारतीय बाचार में एक बजट स्मार्टवॉच है जिसमें हर्ट रेट मॉनिटर के साथ ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी है जो कि बाजार में मौजूद अधिकतर स्मार्टवॉच में नहीं है। इस वॉच की बॉडी मेटल की है और यह पांच कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इस वॉच को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह वॉच?

Fire Boltt Review: स्पेसिफिकेशन और कीमत
इस वॉच में 1.4 इंच की फुल टच स्क्रीन कलर एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240*240 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसमें रनिंग, वॉकिंग, स्किपिंग जैसे सात स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग भी है। इस वॉच के जरिए फोन का कैमरा भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 8 दिनों के बैकअप का दावा है। इस वॉच में ब्लड प्रेशर सेंसर, हर्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ दिया गया है। इसमें जीपीएस नहीं है। इस वॉच को Da Fit के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इस वॉच को IPX7 की रेटिंग मिली है। इस वॉच की एमआरपी 5,999 है लेकिन इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Fire Boltt Review: डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो Fire Boltt की डिजाइन रेक्टेंगल शेप में है। इसमें एक बटन दिया गया है। डिस्प्ले पर एक स्क्रीन प्रोटेक्टर भी है। स्ट्रैप सिलिकॉन की है और उसकी क्वॉलिटी काफी अच्छी है। चार्जिंग के लिए नीचे की ओर मैग्नेटिक डॉक दिया गया है। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है और डिस्प्ले का कलर्स भी बढ़िया है। वॉच की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। कड़ी धूप में डिस्प्ले को देखने में थोड़ी परेशानी होती है लेकिन इतना भी ज्यादा नहीं कि आप डिस्प्ले के कंटेंट देख ही ना सकें। टच बढ़िया है और ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं स्वैप करके वॉच के फीचर्स को एक्सेस किया जा सकेगा। डिस्प्ले की स्क्रीन टाइम का कम या ज्यादा करने का विकल्प नहीं मिलता है।
Fire Boltt Review: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें जो फीचर्स दिए गए हैं, वो अपना काम सटीकता से करते हैं। स्टेप काउंटर, ब्लड ऑक्सीजन की रीडिंग सटीक है, हालांकि ब्लड प्रेशर की सटीकता की जांच करने के लिए हमारे पास कोई दूसरा ब्लड प्रेशर मॉनिटर नहीं था। इसलिए इसके बारे में हम कुछ खास नहीं बता सकते।

फोन पर आने वाले कॉल का नोटिफिकेशन वॉच में मिलता है। वॉच से आप कॉल को साइलेंट नहीं कर सकते और ना ही डिसकनेक्ट कर सकते हैं। वॉच से फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। स्क्रीन वेकअप थोड़ा स्लो है लेकिन काम करता है। प्री-इंस्टॉल वॉच फेसेज तीन मिलती हैं, हालांकि एप में कई सारे वॉच फेसेज मिलते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Fire Boltt Review: बैटरी
बैटरी की बात करें तो इसे करीब 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, हालांकि चार्जिंग के दौरान आप स्मार्टवॉच में ना कुछ देख सकते हैं और ना ही इस्तेमाल कर सकते हैं। चार्जिंग के दौरान सिर्फ बैटरी का लेवल दिखता है। यदि आप इस घड़ी को 24 घंटे इस्तेमाल करते हैं तो आपको पांच दिनों तक का बैकअप मिलेगा, हालांकि कंपनी ने 8 दिनों के बैकअप का दावा किया है।

तो कुल मिलाकर महज 2,999 रुपये वाली इस स्मार्टवॉच में आपको ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड प्रेशर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्टवॉच में होने वाले सभी फीचर्स हैं। तो अपने बजट में यह एक अच्छी स्मार्टवॉच कही जाएगी।