Mi Neckband Pro Review: ANC सपोर्ट के साथ आने वाला एक बढ़िया नेकबैंड

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Mar 2021 03:58 PM IST
सार

एमआई के इस नेकबैंड की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। नेकबैंड में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है।

विज्ञापन
Mi Neckband Bluetooth Earphones Pro Review
Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    शाओमी ने पिछले महीने एमआई नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन प्रो को एमआई पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर के साथ भारत में लॉन्च किया है। एमआई के इस नेकबैंड की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। नेकबैंड में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। भारतीय बाजार में एएनसी सपोर्ट वाला यह सबसे सस्ता वायरलेस नेकबैंड है। Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं रिव्यू....

    Mi Neckband Pro Review: ANC सपोर्ट के साथ आने वाला एक बढ़िया नेकबैंड

    Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro Review: स्पेसिफिकेशन

    इस नेकबैंड का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है और इसमें ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। एमआई के इस नेकबैंड में 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर इस्तेमाल हुआ है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। वॉल्यूम आदि के कंट्रोल के लिए इसमें फिजिकल बटन दिए गए हैं। एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन के लिए अलग से एक बटन दिया गया है।

    विज्ञापन
    Mi Neckband Pro Review: ANC सपोर्ट के साथ आने वाला एक बढ़िया नेकबैंड

    Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro Review: डिजाइन

    नेकबैंड पॉलिकार्बोनेट और रबड़ का है और ऊपर से सिलिकॉन जैसी कोटिंग है। बैंड के बाहरी हिस्से में टेक्चर है, जबकि अंदर का हिस्सा चिकना और सॉफ्ट है जिससे यह चिपकता नहीं है। चार्जिंग पोर्ट, एएनसी बटन और वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिली है। दोनों बड्स के साथ मैग्नेट दिया गया है जिससे ये आपस में चिपक जाते हैं। वायर की लंबाई भी अच्छी है और ईयरबड्स अच्छी क्वॉलिटी की है। इसका कुल वजन 36 ग्राम है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। यह नेकबैंड ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है। एमआई के इस नेकबैंड की बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Mi Neckband Pro Review: ANC सपोर्ट के साथ आने वाला एक बढ़िया नेकबैंड

    Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro Review: परफॉर्मेंस

    परफॉर्मेंस की बात करें तो एमआई के इस ब्लूटूथ में वो सारे फीचर्स हैं जो एक अच्छे नेकबैंड में होने चाहिए और जिनकी जरूरत यूजर्स को होती है। इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन से लेकर वॉयस असिस्टेंट तक का सपोर्ट दिया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। ब्लूटूथ के लिए इसमें SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट है। एनएसी के अलावा इस नेकबैंड की एक और खासियत यह है कि इसमें बास जबरदस्त मिलता है। यदि इस पर आप किसी हाई बास वाले म्यूजिक को सुनते हैं तो आपको इसका आनंद मिलेगा।

    Mi Neckband Pro Review: ANC सपोर्ट के साथ आने वाला एक बढ़िया नेकबैंड

    नेकबैंड का टोन भी अच्छा है। म्यूजिक के एक-एक बिट को आराम से महसूस किया जा सकता है। इस नेकबैंड को हमने आईफोन 12 मिनी और वीवो एक्स60 प्रो दोनों फोन के साथ इस्तेमाल किया। रिव्यू के दौरान हमनें इसे एएनसी मोड और नॉर्मल मोड दोनों में इस्तेमाल किया। एएनसी ऑन करने पर फर्क साफ महसूस किया जा सकता है। कॉलिंग के दौरान कई बार हमें आवाज में इको की शिकायत मिली, लेकिन ऐसा नहीं है कि आवाज समझ में नहीं आई। इसमें लो लैटेसी भी है। हमें इसकी परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं है।

    Mi Neckband Pro Review: ANC सपोर्ट के साथ आने वाला एक बढ़िया नेकबैंड

    Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro Review: बैटरी

    इसमें 150एमएच की बैटरी है, हालांकि फास्ट चार्जिंग नहीं है। शाओमी ने इसमें माइक्रो यूएसबी चार्जिंग देकर निराश किया है। समय के साथ अपग्रेड होना जरूरी होता है। रिव्यू के दौरान इस नेकबैंड में करीब 16 घंटे तक हमारा साथ दिया। इस दौरान कई बार हमनें हाई वॉल्यूम पर इसे इस्तेमाल किया और कई बार वीडियो देखने में भी इसका इस्तेमाल हुआ।

    Mi Neckband Pro Review: ANC सपोर्ट के साथ आने वाला एक बढ़िया नेकबैंड

    तो कुल मिलाकर कहा जाए तो 2,000 रुपये से कम कीमत में एएनसी सपोर्ट के साथ यह एक बेस्ट वायरलेस नेकबैंड है। एनएनसी का सपोर्ट और बिल्ड क्वॉलिटी इसे खास बनाता है। इस नेकबैंड के साथ आपको वो हर चीजें मिलती हैं जिनकी आपको जरूरत है। इसके अलावा इसमें बास भी बढ़िया है और आवाज भी क्लियर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें