Amazon पर टॉप-4 बेस्ट सेलिंग बनी यह स्मार्टवॉच, जानें खासियत

भारत में स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड और स्मार्ट गैजेट का बाजार फोन के साथ काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर सप्ताह भारतीय बाजार में कोई-ना-कोई स्मार्ट डिवाइस लॉन्च हो रही है। खैर, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बड़ा आज स्मार्ट डिवाइस के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। स्मार्टवॉच का बाजार भारत में काफी बूम पर है। ऐसे में तमाम कंपनियां अपनी स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च कर रही हैं। इन्हीं में से Fire Boltt नाम की एक स्मार्टवॉच करीब तीन महीने पहले भारत में लॉन्च हुई थी और अब यह वॉच अमेजन की टॉप-4 सेलिंग स्मार्टवॉज की लिस्ट में आ गई है। इसका दावा कंपनी ने किया है।
Fire-Boltt smartwatch के फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में हर्ट रेट मॉनिटर के साथ ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी है जो कि बाजार में मौजूद अधिकतर स्मार्टवॉच में नहीं है। इस वॉच की बॉडी मेटल की है और यह पांच कलर वेरियंट में उपलब्ध है।
वॉच में 1.4 इंच की फुल टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले है। दावा है कि यह एक एचडी डिस्प्ले है। वॉच की स्ट्रैप को आसानी से निकाला जा सकता है और दूसरे स्ट्रैप को लगाया जा सकता है। इसमें रनिंग, वॉकिंग, स्किपिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग भी है। इस वॉच के जरिए फोन का कैमरा भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 60 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ दिया गया है। इस वॉच को Boltt Play App के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इस वॉच को IPX7 की रेटिंग मिली है। इस वॉच की एमआरपी 5,999 है लेकिन इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- Instagram की बड़ी कार्रवाई, हैकर्स फोरम पर बिक रहे कई अकाउंट को किया ब्लॉक
- OPPO A15s का 128GB स्टोरेज वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- WhatsApp Privacy: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, व्यापारिक संगठन ने खटखटाया था दरवाजा
- toolkit अपलोड करने वाले का IP एड्रेस गूगल से मांगेगी दिल्ली पुलिस, खुलेंगे कई राज