Fire Boltt Legacy स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कॉलिंग और अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलेगा
Fire Boltt Legacy को लेदर और स्टेनलेस स्टील दो मॉडल में खरीदा जा सकता है। Fire Boltt Legacy ब्लैक, ब्राउन, सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसके साथ एक फ्री सिलिकॉन स्ट्रैप भी मिलता है।

विस्तार
घरेलू ब्रांड Fire Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Legacy को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fire Boltt Legacy एक स्टाइलिश वॉच है जिसके साथ स्टेनलेस स्टील की डिजाइन मिलती है। Fire Boltt Legacy के साथ टेक्स्चर वाला स्ट्रैप मिलता है और इसमें रोटेटिंग क्राउन भी है।
Fire Boltt Legacy के साथ 1.43 इंच की एलवेज ऑन फीचर के साथ एमोलेड स्क्रीन मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इस बजट स्मार्टवॉच में वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। Fire Boltt Legacy को लेदर और स्टेनलेस स्टील दो मॉडल में खरीदा जा सकता है। Fire Boltt Legacy ब्लैक, ब्राउन, सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसके साथ एक फ्री सिलिकॉन स्ट्रैप भी मिलता है।
Fire Boltt Legacy की बिक्री 25 मार्च से फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से होगी। Fire Boltt Legacy की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स हैं और कॉलिंग फीचर भी है।
Fire Boltt Legacy में 330mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Fire Boltt Legacy की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें रियल टाइम में स्टॉक मार्केट का अपडेट भी मिलता है।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर Fire Boltt Legacy में रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटर, SpO2 ट्रैकिंग और पीरियड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वॉच से आप फोन का कैमरा भी कंट्रोल कर सकते हैं।
- Airtel 5G: 5जी रोल आउट के मामले में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा, 500 शहरों में लॉन्च हुई हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस
- Online Scam: एक गलती से महिला ने गंवाए 6.9 लाख रुपये, फेक बिजली बिल से हुआ साइबर फ्रॉड
- Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन ग्लोबली हुआ लॉन्च, इसी महीने भारत में भी होगी लॉन्चिंग
- Vu ने लॉन्च किया कम कीमत वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी, 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स