Nokia ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, आप खुद ही घर पर कर सकेंगे रिपेयर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

Nokia G42 5G कंपनी का पहला फोन है जिसे यूजर्स खुद ही रिपेयर कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि Nokia G42 5G उसका पहला ऐसा फोन है जिसमें 65% रिसाइकल मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
Nokia G42 5G the company first 5G repairable phone launched
Nokia G42 5G - फोटो : Nokia

    विस्तार

    HMD ग्लोबल ने अपना एक ऐसा नया फोन लॉन्च किया है जिसे यूजर्स घर पर ही खुद ही रिपेयर कर सकेंगे। इसके लिए नोकिया ने iFixit के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Nokia G42 5G खरीदने वाले ग्राहक फोन की स्क्रीन, चार्जिंग पोर्ट आदि को घर पर ही रिपेयर कर सकेंगे। Nokia G42 5G कंपनी का पहला फोन है जिसे यूजर्स खुद ही रिपेयर कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि Nokia G42 5G उसका पहला ऐसा फोन है जिसमें 65% रिसाइकल मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।

    Nokia G42 5G की स्पेसिफिकेशन

    Nokia G42 5G में स्नैपड्रैगन 480 Plus 5G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन को 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Nokia G42 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50MP का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन

    Nokia G42 5G में 6.56 इंच की डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। Nokia G42 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 3 दिनों के बैकअप का दावा है। Nokia G42 5G के साथ एंड्रॉयड 13 दिया गया है और कंपनी ने दो साल तक ओएस अपग्रेड का वादा किया है। इस फोन की भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें