मास्टरप्रिंट से सेकेंडों में खुल जाएगा आपके फोन का फिंगरप्रिंट लॉक

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Apr 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
Fingerprint Sensor on Your Phone is Not as Safe as You Think
Fingerprint Sensor

    यदि आपको भी लगता हैं कि आपके स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है मतलब आपका फोन सुरक्षित है तो आप किसी भ्रम में जी रहे हैं, क्योंकि आपका यह फिंगरप्रिंट सेंसर सेफ नहीं है। इसे चंद सेकेंडों में खोला जा सकता है। इसका दावा भी हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी एंड मिशिगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने का कहना है कि मास्टर प्रिंट के जरिए फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को आसानी से खोला जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- अब गूगल मैप्स याद रखेगा आपके कार पार्किंग की लोकेशन

    हाल ही में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर वैज्ञानिक मास्टर प्रिंट्स पर काम कर रहे हैं। ये मास्टर प्रिंट बायोमेट्रिक के जैसे ही हैं। यानी इस मास्टर प्रिंट के जरिए कोई भी अटैकर आपके फोन के फिंगरप्रिंट को खोलकर उसमें सेंध मार सकता है। इस मास्टरप्रिंट के असली फिंगरप्रिंट से मैच करने की संभावना है 65 फीसदी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- ...तो खुद-ब-खुद चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

    इसकी जानकारी देते हुए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नासिर मेमन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि आईफोन और एंड्राइड फोन में फिंगरप्रिंट को आसानी से तोड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिंगरप्रिंट सेंसर को खोलना आसान नहीं है लेकिन बायोमेट्रिक के विपरित फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर बेहद ही छोटे होते हैं इसलिए ये फिंगर के कुछ ही हिस्से को कैप्चर कर पाते हैं। ऐसे में फिंगरप्रिंट सेंसर को तोड़ना आसान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें