...तो खुद-ब-खुद चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 27 Apr 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Self Charging Smartphone Batteries will come soon

    स्मार्टफोन के इस दौर में बार-बार फोन को चार्ज करना बहुत अखरता है। अच्छे खासे पैसे खर्च करने के बाद भी फोन की बैटरी को लेकर ग्राहकों को संतुष्टि नहीं मिलती। लेकिन सोचिए क्या हो अगर आपको अपने फोन को बार-बार चार्ज न करना पड़े। फोन खुद-ब-खुद अपनी बैटरी को चार्ज कर ले। जी हां, ऐसे ही होने वाला है।

    वैज्ञानिक एक ऐसी बैटरी बना रहे हैं, जिसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये बैटरी सोलर एनर्जी से चार्ज होगी। जिस प्रकार लिथियम आयन बैटकियों ने मोबाइल और कंप्यूटर जैसे डिवाइसेस को नई जिंदगी प्रदान की। पहले कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए काफी बड़ी बैटरी की आवश्यकता होती थी, जिसे चार्ज करना भी एक बड़ी समस्या थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

    विज्ञापन

    मैकगिल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस प्रकार की मोबाइल बैटरी बनाने का जिम्मा उठाया है, जिसे सोलर एनर्जी की मदद से ऑपरेट किया जा सके। वैज्ञानिकों ने बताया कि फोटो-हार्वेस्टिंग डाई मॉलेक्यूल के मिश्रण से लिथियम आयन बैटरी के कैथोड को प्रकाश के प्रति संवेदनशील बनाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैज्ञानिक अब एनोड पर काम कर रहे है। इस बैटरी के लिए ऐसे एनोड की आवश्यकता होगी जो डिवाइस के सर्किट को क्लोज करे और कैथोड द्वारा बनने वाली ऊर्जा को ट्रांसफर करने और स्टोर करने की अनुमति देगा। अगर वैज्ञानिको को एनोड में सफलता मिलती है, जो ये बैटरी अपने आसपास मौजूद प्राकाश की मदद से ही खुद को चार्ज कर लेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें