गुड न्यूज: मेटा ने किया बड़ा एलान, अब फेसबुक पर एक ही शख्स बना सकेगा चार प्रोफाइल
Meta ने फेसबुक आईडी को लेकर एक बड़ा एलान किया है। मेटा ने फेसबुक के लिए मल्टीपल पर्सनल प्रोफाइल फीचर पेश किया है। इस फीचर के आने के बाद एक ही यूजर फेसबुक पर चार प्रोफाइल बना सकेगा।

विस्तार
यदि आपको भी इस बात से परेशानी है कि आप फेसबुक पर कई सारी आईडी नहीं बना पाते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Meta ने फेसबुक आईडी को लेकर एक बड़ा एलान किया है। मेटा ने फेसबुक के लिए मल्टीपल पर्सनल प्रोफाइल फीचर पेश किया है। इस फीचर के आने के बाद एक ही यूजर फेसबुक पर चार प्रोफाइल बना सकेगा।
फेसबुक के इस नए फीचर की शुरुआत आज यानी 22 सितंबर से ग्लोबली हो चुकी है। यदि आपको अभी तक यह अपडेट नहीं मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।
नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रोफाइल पर अलग-अलग टाईप के कंटेंट शेयर कर सकेगा। सभी प्रोफाइल की फीड अलग-अलग होंगी। इसके अलावा लॉगिन बटन से यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रोफाइल में स्विच कर सकेंगे, हालांकि कई अकाउंट बनाने वाले यूजर्स के लिए डेटिंग, मार्केटप्लेस, प्रोफेशनल मोड और पेमेंट जैसे फीचर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा।
सभी प्रोफाइल के लिए मैसेजिंग की सुविधा पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगी, लेकिन सभी प्रोफाइल के लिए नहीं होगी यानी अतिरिक्त प्रोफाइल के साथ फिलहाल मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।