iPhone 14 और iPhone 14 प्रो मैक्स पर मिल रहा दमदार ऑफर, एक्सचेंज के साथ बचा सकेंगे 35 हजार रुपये

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 07 May 2023 03:09 PM IST
सार

Amazon Great Summer Sale 2023 में आईफोन की खरीद पर आप 35 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। सेल में लेटेस्ट आईफोन iPhone 14 और iPhone 14 प्रो मैक्स पर बंपर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
iphone 14 and iphone 14 pro max massive price cut at Amazon Great Summer Sale 2023 know all offers
iphone 14 Series - फोटो : Amazon

    विस्तार

    यदि आप कम कीमत में आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन पर अमेजन ग्रेट समर सेल 2023 (Amazon Great Summer Sale 2023) सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में आईफोन की खरीद पर आप 35 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। सेल में लेटेस्ट आईफोन iPhone 14 और iPhone 14 प्रो मैक्स पर बंपर छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इस पूरे ऑफर के बारे में विस्तार से...

    अमेजन ग्रेट समर सेल 2023 में 79,900 रुपये कीमत के आईफोन 14 के 128 जीबी वेरियंट को 15 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 67,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 256 जीबी वेरियंट को 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी 128 जीबी वेरियंट पर सीधे ही 12,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

    विज्ञापन

    साथ ही फोन की खरीद पर कोटक डेबिट/क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) भी मिल सकता है। फोन के साथ ईएमआई ऑप्शन भी है। सिर्फ इतना ही नहीं आईफोन 14 के साथ 21,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराने फोन के बदले 20 हजार से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और कंपनी पर निर्भर करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 14 Pro Max को भी अमेजन सेल में कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। 1,39,900 कीमत वाले इस फोन को सेल में 9 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1,27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ भी कोटक डेबिट/क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) का लाभ लिया जा सकता है। आईफोन 14 प्रो मैक्स के साथ भी 21,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और आसान ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें