Eufy Robovac 35C रोबोट भारत में हुआ लॉन्च, कोने-कोने की करेगा सफाई
Eufy Robovac 35C एक सुपर स्लिम रोबोट है जो घर के कोने-कोने की सफाई करने में माहिर है। इसमें तीन प्वाइंट क्लिनिंग सिस्टम है। इसके अलावा इसमें तीन ब्रश और मजबूत सक्शन दिया गया है।

विस्तार
एंकर के ब्रांड Eufy ने अपने क्लिनिंग रोबोट Eufy Robovac 35C को भारतीय बाजार में उतार दिया है। Eufy Robovac 35C का सक्शन पहले के मुकाबले तीन गुणा मजबूत है और इसमें वाई-फाई की कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस रोबोट क्लिनर में एक बड़ा डस्टबिन भी दिया गया है। Eufy Robovac 35C की कीमत 14,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट से 12 महीने की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।
Eufy Robovac 35C एक सुपर स्लिम रोबोट है जो घर के कोने-कोने की सफाई करने में माहिर है। इसमें तीन प्वाइंट क्लिनिंग सिस्टम है। इसके अलावा इसमें तीन ब्रश और मजबूत सक्शन दिया गया है। इसमें Boost IQ टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसमें 1500Pa पावर का सक्शन दिया गया है जिसकी मदद से यह छत, कारपेट और सभी गंदी जगहों की सफाई करता है।
इसमें इन-बिल्ट वाई-फाई है जिसकी मदद से आप इसे एक एप के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। Robovac 35C का कंबाईन डु्अल लेयर के अलावा ट्रिपल फिल्टर के साथ आता है। इसमें ऑटो क्लिन की भी सुविधा है। इसकी आवाज को लेकर दावा है कि आवाज माइक्रोवेज की आवाज के बराबर है। इसमें 0.6 लीटर का डस्टबिन है। यह रोबोट लगातार 100 मिनट तक सफाई कर सकता है।
Robovac 35C को अमेजन एलेक्सा, EufyHome एप और गूगल असिस्टेंट के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में कई क्लिनिंग रोबोट पेश किए हैं जिनमें G10, G30, H11 और S11 Go शामिल हैं।
- UV-C टेक्नोलॉजी: संक्रमण रोकने के लिए होगा संसद में इसका इस्तेमाल, क्या इससे वास्तव में खत्म होता है कोरोना?
- शानदार फीचर्स के साथ Timex Helix Smart 2.0 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- स्पेस राइस: चीन ने अंतरिक्ष में तैयार किए धान के बीज, सोशल मीडिया ने कहा- स्वर्ग का चावल
- फ्रांस: प्रकाशकों से विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना