फ्रांस: प्रकाशकों से विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Jeet Kumar
एजेंसी, पेरिस।Jeet Kumar
Wed, 14 Jul 2021 03:12 AM IST
सार

फ्रांसीसी जांच एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में समाचार प्रकाशकों के साथ तीन महीने के भीतर बातचीत करने के लिए गूगल को अस्थायी आदेश जारी किया था और इन्हीं आदेशों के उल्लंघन को लेकर कंपनी पर मंगलवार को जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
Google fined 592 million dollars in France
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

    विस्तार

    फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने घोषणा की है कि उसने फ्रांसीसी प्रकाशकों के साथ विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। फ्रांस के प्रकाशक चाहते थे कि गूगल उनके समाचार के बदले उन्हें भुगतान करे। यदि गूगल ने इस बाबत दो माह में प्रस्ताव नहीं दिया तो उस पर करीब 10 लाख डॉलर के हिसाब से जुर्माने की राशि हर दिन बढ़ा दी जाएगी।

    फ्रांसीसी नियामक ने गूगल को चेतावनी दी है कि अगर गूगल समाचार प्रकाशकों को मुआवजे का भुगतान करने के तौर तरीकों के बारे में निर्धारित समय में प्रस्ताव पेश नहीं करता है तो उस पर प्रतिदिन करीब 10 लाख डॉलर के हिसाब से और जुर्माना लगाया जाएगा। यह विवाद यूरोपीय संघ के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है जिसमें गूगल एवं अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों को सामग्री के बदले में प्रकाशकों को क्षतिपूर्ति करने को कहा गया है।

    विज्ञापन

    फ्रांसीसी जांच एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में समाचार प्रकाशकों के साथ तीन महीने के भीतर बातचीत करने के लिए गूगल को अस्थायी आदेश जारी किया था और इन्हीं आदेशों के उल्लंघन को लेकर कंपनी पर मंगलवार को जुर्माना लगाया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल निराश, वार्ता जारी

    गूगल फ्रांस ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से वह बेहद निराश है और यह जुर्माना हमारे मंच पर किए गए प्रयासों या समाचार सामग्री के उपयोग की वास्तविकता को नहीं दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि वह इसके समाधान की दिशा में सद्भावनापूर्ण बातचीत कर रहा है और कुछ प्रकाशकों के साथ एक समझौते पर पहुंचने के कगार पर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें