Kitchen Gadgets: बिना LPG बनेगा खाना! 2000 रुपये से भी कम में घर ले आएं ये गैजेट, सस्ते में करें मनपसंद कुकिंग
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत के बीच लोग अब बिना LPG खाना बनाने के विकल्प खोज रहे हैं। ऐसे में एक छोटा और किफायती इलेक्ट्रिक कुकिंग गैजेट तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जो चाय से लेकर नूडल्स तक आसानी से बना सकता है।

विस्तार
देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में अब लोग बिना गैस के खाना बनाने के लिए नए विकल्प तलाश रहे हैं। बाजार में छोटे इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो कम कीमत में बेसिक कुकिंग की सुविधा देते हैं।
इन्हीं में से एक है मल्टीपर्पस ट्रैवलिंग कुकर जिसे एक मल्टी-कुक इलेक्ट्रिक पॉट कहा जा सकता है। दिखने में यह इलेक्ट्रिक केतली जैसा लगता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ पानी उबालने तक सीमित नहीं है।
क्या कर सकता है यह गैजेट?
इस डिवाइस में चाय, कॉफी, सूप, नूडल्स और अन्य लिक्विड डिश आसानी से बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें हल्की कुकिंग जैसे मैगी, पास्ता, अंडा उबालना या साधारण सब्जियां बनाना भी संभव है। हालांकि यह गैस स्टोव की तरह भारी या जटिल खाना बनाने के लिए नहीं है, लेकिन रोजमर्रा की छोटी जरूरतों को पूरा करने में यह काफी मददगार साबित हो सकता है।
किसके लिए है यह डिवाइस?
यह खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो हॉस्टल, पीजी या छोटे कमरों में रहते हैं, जहां गैस सिलेंडर रखना मुश्किल होता है। ट्रैवल करने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह हल्का और पोर्टेबल है। इसमें चाय, नूडल्स, सूप जैसी चीजें बिना गैस के बनाई जा सकती हैं।
कैपेसिटी और पावर
इस इलेक्ट्रिक पॉट की क्षमता करीब 1.2 लीटर है, जिससे 1-2 लोगों के लिए खाना आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह लगभग 600 वॉट की पावर पर काम करता है, जिससे हीटिंग तेजी से होती है।
इसके अंदर नॉन-स्टिक सिरेमिक कोटिंग दी गई है, जिससे खाना चिपकता नहीं और सफाई भी आसान रहती है। साथ में ग्लास लिड भी मिलती है, जिससे खाना पकते समय उसे देखा जा सकता है।
कीमत कितनी है?
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह के मल्टी-कुक इलेक्ट्रिक पॉट की कीमत आमतौर पर 1200 से 2000 रुपये के बीच है। LPG की किल्लत के बीच इस किफायती मल्टीपर्पस इलेक्ट्रिक कुकिंग पॉट लोगों के लिए आसान विकल्प बन सकता है।
- Tech Explained: Vibe Coding क्या है? इस नए AI ट्रेंड पर क्यों आमने-सामने हैं सुंदर पिचाई और श्रीधर वेंबू
- Induction Vs Infrared: खाना पकाने में इन्फ्रारेड से कम समय क्यों लेता है इंडक्शन? जानिए इसके पीछे की साइंस
- Device: क्या घर में लगे WiFi राउटर को बदलना चाहिए? पुराने डिवाइस को यूज करने के क्या हैं नुकसान, जानें
- Transformer: आ रहा है अमेजन का नया फोन! बिना एप के काम करेंगे कई फीचर्स, लोगों को नहीं लगेगी इसकी लत