Device: क्या घर में लगे WiFi राउटर को बदलना चाहिए? पुराने डिवाइस को यूज करने के क्या हैं नुकसान, जानें
Why To Upgrade Old WiFi Router:
आपने शायद ही कभी वाईफाई राउटर को अपग्रेड करने के बारे में सुना होगा। आज की फास्ट डिजिटल लाइफ में बेहतर स्पीड और सुरक्षा के लिए पुराने राउटर को बदलना अब जरूरी हो गया है। जानिए वाईफाई राउटर को अपग्रेड करने के क्या फायदे हो सकते हैं।

विस्तार
लोग समय के साथ अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी को अपग्रोड कर लेते है, लेकिन आपने शायद ही सुना होगा कि वाईफाई राउटर को भी अपग्रेड किया जाता है। जी हां, भले ही आप ये सोचते हों कि वाईफाई राउटर एक बार लगवा लिया तो इसे लंबे समय तक बिना बदले चला सकते हैं। अक्सर कई लोग शायद ही कभी अपने घर का वाईफाई राउटर अपग्रेड करते हैं। लेकिन इस लेख में आज आपको बताएंगे कि क्यों हमें वाईफाई राउटर को एक समय बाद अपग्रेड कर लेना चाहिए और ऐसा करने के क्या फायदे हैं।

1. इंटरनेट की धीमी स्पीड
अगर आपने 200 Mbps या 300 Mbps का प्लान लिया है, लेकिन स्पीड टेस्ट में वह काफी कम आ रही है, तो हो सकता है कि आपका पुराना राउटर उस हाई-स्पीड को हैंडल न कर पा रहा हो। Wi-Fi 4 या 5 वाले पुराने राउटर आधुनिक फाइबर कनेक्शन की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाते।

2. पुराना वाईफाई स्टैंडर्ड
तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है। अगर आपका राउटर 3-5 साल पुराना है, तो वह शायद Wi-Fi 5 पर चल रहा होगा। आज के समय में Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7 आ चुके हैं, जो न केवल तेज हैं, बल्कि एक साथ कई डिवाइस (स्मार्ट टीवी, फोन, स्मार्ट बल्ब) कनेक्ट होने पर भी इंटरनेट को स्थिर रखते हैं।
- Transformer: आ रहा है अमेजन का नया फोन! बिना एप के काम करेंगे कई फीचर्स, लोगों को नहीं लगेगी इसकी लत
- Gadgets: मच्छरों की भिनभिनाहट से चाहिए आजादी? घर लाएं ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, मिनटों में होगा कीट-पतंगो का सफाया
- Validity Plan: सिम एक्टिव रखना है तो अब नो टेंशन, बस 20 रुपये करें खर्च और महीनेभर उठाएं कॉल, एसएमएस का फायदा
- Instagram: इंस्टाग्राम DM में आया AI Voice Effects फीचर, अब आवाज बदलकर दोस्तों को भेजें वॉइस मैसेज