दुबई की Endefo की भारतीय बाजार में एंट्री, स्मार्टवॉच, स्पीकर समेत एक साथ लॉन्च किए कई प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2023 01:47 PM IST
सार

Endefo ने स्मार्टवॉच के Enfit MAX, Enfit Plus और Enfit BOLD मॉडल पेश किए हैं, वहीं Enbuds 10 True ईयरबड्स, Glam वूडन स्पीकर, Entunz Mega स्पीकर, Entunz JAZZ ट्रॉली स्पीकर, ED10 10000mAh 12W पावरबैंक और SW101 140W साउंडबार भी लॉन्च किए गए हैं। Endefo के इन सभी प्रोडक्ट की बिक्री 15 जुलाई से अमेजन इंडिया समेत देश के 2000+ रिटेल स्टोर से होगी।

विज्ञापन
Dubai Based Lifestyle Brand Endefo Announces the Launch of wide range of products
Endefo watch, speaker and tws - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुबई की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Endefo ने भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। Endefo ने एक साथ छह प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें स्मार्टवॉच से लेकर स्पीकर और पावरबैंक तक शामिल हैं। Endefo ने स्मार्टवॉच के Enfit MAX, Enfit Plus और Enfit BOLD मॉडल पेश किए हैं, वहीं Enbuds 10 True ईयरबड्स, Glam वूडन स्पीकर, Entunz Mega स्पीकर, Entunz JAZZ ट्रॉली स्पीकर, ED10 10000mAh 12W पावरबैंक और SW101 140W साउंडबार भी लॉन्च किए गए हैं। Endefo के इन सभी प्रोडक्ट की बिक्री 15 जुलाई से अमेजन इंडिया समेत देश के 2000+ रिटेल स्टोर से होगी।

    Endefo Enfit MAX स्मार्टवॉच की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन अमेजन प्राइम डे सेल में इसे 1,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस वॉच में 1.96 इंच की स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। वॉच में 135 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें हार्ट रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर जैसे फीचर्स हैं।

    विज्ञापन

    Enfit Plus स्मार्टवॉच की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन इसकी बिक्री 1,399 रुपये में होगी। वॉच के साथ 1.69 इंच की स्क्रीन के साथ जिंक एलॉय की बॉडी है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी है और 35 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। इसमें भी ब्लड प्रेशर और ब्लड ऑक्सीजन जैसे हेल्थ फीचर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें