स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy S21 FE दोबारा हुआ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

सैमसंग ने भारत में अपने नए फोन Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 को लॉन्च कर दिया है। नए Samsung Galaxy S21 FE 5G को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 launched in India With Snapdragon 888 SoC Price and Specifications
Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने भारत में अपने नए फोन Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 को लॉन्च कर दिया है। नए Samsung Galaxy S21 FE 5G को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है।

    Samsung Galaxy S21 FE 5G (2023) की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। फोन को एक ही वेरियंट 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है। पुराने Galaxy S21 FE 5G को ग्रेफाइट, लावेंडर, ऑलिव और व्हाइट में मौजूद है, जबकि नए फोन को नए नेवी कलर में लॉन्च किया गया है। कंपनी की साइट से Samsung Galaxy S21 FE 5G 2023 की बिक्री हो रही है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S21 FE 5G (2023) में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR5X रैम है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसका गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें