चार कैमरे और शानदार डिस्प्ले के साथ आएगा iPhone 12, सामने आया नया वीडियो
आईफोन 12 का डिजाइन हुआ लीकयूट्यूबर Mauro Battino ने कॉन्सेप्ट आईफोन की वीडियो की जारीप्रीमियम रेंज में होगी आईफोन 12 सीरीज की कीमत

विस्तार
एपल की अगामी आईफोन 12 सीरीज काफी दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। आईफोन 12 की संभावित कीमत और फीचर्स से संबंधित तमाम रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें आईफोन 12 प्रो के डिजाइन को देखा जा सकता है। दरअसल, यूट्यूबर Mauro Battino ने अपने कॉन्सेप्ट आईफोन नामक यूट्यूब चैनल पर आईफोन 12 प्रो से जुड़ी एक वीडियो साझा की है।
यूट्यूबर Mauro Battino की वीडियो में देखें तो कंपनी आईफोन 12 प्रो में छोटा नॉच, एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ रियर में चार कैमरे देगी। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी और ए 14 बायोनिक चिपसेट मिल सकती है। इसके अलावा आईफोन 12 प्रो नेवी ब्लू कलर ऑप्शन के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आईफोन 12 प्रो की लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है।
आईफोन 12 की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार, एपल इस लेटेस्ट सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये रखेगा। लेकिन इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
आईफोन 12 की संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच या 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही इस फोन को ए 14 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है, जो ए13 चिपसेट की तुलना में बहुत तेज काम करेगा। सूत्रों की मानें तो लोगों को इस फोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ लीक तीस्वीरों में देखें तो इस फोन के बैक पैनल में चार कैमरे दिए गए हैं। फिलहाल, इस डिवाइस के सेंसर्स की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी या 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और खास सेंसर्स का सपोर्ट दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Vivo X50 सीरीज आज होगी लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स
आईफोन 11
आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में आईओएस 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।