ग्राहकों को लगा झटका, शाओमी के इन तीन स्मार्टफोन की कीमत में हुई महंगी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 01 Jun 2020 10:51 AM IST
सार

शाओमी रेडमी 8, नोट 8 और 8ए डुअल की कीमत में हुआ इजाफातीनों डिवाइस की कीमत में हुई 200 से लेकर 500 रुपये तक की वृद्धितीनों स्मार्टफोन में मिलेंगे शानदार फीचर्स

विज्ञापन
xiaomi redmi 8 note 8 and redmi 8a dual price hike know specifications in detail
redmi note 8 - फोटो : amazon

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने तीन लोकप्रिय डिवाइस रेडमी 8, नोट 8 और 8ए डुअल की कीमत में वृद्धि की है। इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत में 200 से लेकर 500 रुपये तक का इजाफा किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मोबाइल पर लगने वाली जीएसटी दर बढ़ने के कारण इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की थी। तो आइए जानते हैं रेडमी 8, नोट 8 और 8ए डुअल की नई कीमत के बारे में...

    अब रेडमी 8 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,499 रुपये मिलेगा। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले 7,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उतारा गया था। इसके अलावा रेडमी नोट 8 की कीमत में भी इजाफा हुआ है। अब इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 10,999 रुपये की बजाय 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 से बढ़कर 11,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा इसके टॉप-एंड मॉडल की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 14,499 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन

    शाओमी के सस्ते रेडमी 8ए डुअल स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा हुआ है। अब इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,299 रुपये की बजाय 7,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं, इस वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें