Redmi 8, Galaxy M10 और Realme 3i में से कौन है बेहतर, तीनों फोन खास फीचर्स से हैं लैस

भारतीय बाजार में सस्ते स्मार्टफोन को लेकर जंग छिड़ गई है, जिसमें सभी कंपनियां खास फीचर्स से लैस फोन उतार रही हैं। ग्राहकों को इन सभी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा, प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले मिला है। वहीं, शाओमी कुछ घंटों पहले ही बजट सेगमेंट में रेडमी 8 को लॉन्च किया है। साथ ही ग्राहकों को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सैमसंग ने इससे पहले गैलेक्सी एम10 और रियलमी ने 3आई को पेश किया था। तो चलिए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन में आपको कितने फीचर्स मिलेंगे...

Redmi 8
ग्राहक इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट को 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम वाले वेरियंट को 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिला है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 363 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, वायरलैस एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही ग्राहकों को 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगा, जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

Samsung Galaxy M10
कंपनी ने इस फोन के 2GB+16GB की कीमत 7,990 रुपये और 3GB+32GBM वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये रखी है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।