घरेलू कंपनी Daiwa ने लॉन्च की वॉशिंग मशीन की नई रेंज, शुरुआती कीमत 7990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Oct 2021 05:02 PM IST
सार

Daiwa के इस वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 7,990 रुपये रखी गई है। इसका मुकाबला थॉमसन और अमेरिकी कंपनी व्हाइट वेस्टिंगहाउस (White-Westinghouse) के साथ होगा।

विज्ञापन
Daiwa launches a new range of Designer Toughened Glass Semi-Automatic Washing Machines
Daiwa Washing Machines - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Daiwa ने अपनी वॉशिंग मशीन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। Daiwa की सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग को 7 किलोग्राम से लेकर 8 किलोग्राम की साइज में पेश किया गया है। 7.2 किलोग्राम और इससे अधिक के साइज की मशीन के साथ मजबूत ग्लास मिलेगा और रस्टप्रूफ बॉडी डिजाइन मिलेगी। इसके साथ पांच साल की वारंटी भी मिलेगा।

    कंपनी के दावे के मुताबिक सभी वॉशिंग मशीन को हाई-क्वॉलिटी मैटेरियल से तैयार किया गया है। इन वॉशिंग मशीन का राउंड प्रति मिनट 1300RPM है। इसके अलावा मशीन के साथ हाई स्पाइन स्पीड और दो वॉश प्रोग्राम मिलेंगे। मशीन के साथ मैजिक फिल्टर भी मिलेगा। इन मशीन के साथ कॉलर स्क्रबर भी दिया गया है। मशीन के साथ व्हील भी दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    Daiwa के इस वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 7,990 रुपये रखी गई है। इसका मुकाबला थॉमसन और अमेरिकी कंपनी व्हाइट वेस्टिंगहाउस (White-Westinghouse) के साथ होगा। इसके अलावा Candes की वॉशिंग मशीन भी इसी रेंज में भारतीय बाजार में मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दाइवा ने पिछले सप्ताह ही 'Daiwa-li Smart Utsav Offers' की शुरुआत की है। Daiwa के इस स्मार्ट उत्सव ऑफर के तहत उसके एलईडी और स्मार्ट टीवी को शानदार छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। Daiwa की इस सेल में 24 इंच से लेकर 50 इंच तक के 4K UHD स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी अपने स्मार्ट टीवी पर 10 महीने की जीरो परसेंट ईएमआई भी दे रही है। Daiwa के इस ऑफर के फायदा 15 नवंबर 2021 तक उठाया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें