15 हजार रुपये से कम कीमत में बेस्ट आइस चैंबर वाला पोर्टेबल कूलर, इनवर्टर से भी कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jun 2023 10:34 AM IST
सार

आज बाजार में एक से बढ़कर एयर कूलर उपलब्ध हैं। फिलहाल मार्केट में नया ट्रेंड आइस चैंबर वाले एयर कूलर का है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Crompton Optimus 65 लीटर पोर्टेबल डेजर्ट कूलर का रिव्यू बताएंगे।

विज्ञापन
Crompton Optimus 65 Litre Inverter Compatible and Portable Desert Air Cooler review in hindi
Crompton Optimus 65 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पूरे देश में गर्मी का कहर बरप रहा है। इससे बचने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सरकार की ओर से भी गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। गर्मी से निजात पाने के लिए जो एसी खरीद सकता है, वो एसी खरीद रहा है और जो एसी नहीं खरीद सकते, वे कूलर से अपना गुजारा कर रहे हैं। आज बाजार में एक से बढ़कर एयर कूलर उपलब्ध हैं। फिलहाल मार्केट में नया ट्रेंड आइस चैंबर वाले एयर कूलर का है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Crompton Optimus 65 लीटर पोर्टेबल डेजर्ट कूलर का रिव्यू बताएंगे।

    Crompton Optimus 65 की स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस

    Crompton Optimus 65
    Crompton Optimus 65 - फोटो : अमर उजाला

    Crompton Optimus 65 के नाम से साफ हो गया है कि यह एक 65 लीटर क्षमता वाला एयर कूलर है। यह डेजर्ट कैटेगरी का कूलर है। Crompton Optimus 65 में एक आइस चैंबर भी दिया गया है जिसमें आप बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं। इसमें हनीकॉम्ब घास कूलिंग पैड का इस्तेमाल किया गया है। Crompton Optimus 65 की कीमत अमेजन पर 12,789 रुपये है। Crompton Optimus 65 में पानी निकालने के लिए ऑटोमैटिक ड्रेनिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें पंप और स्पीड कंट्रोलर मिलता है। यह कूलर 5500CMH हवा देता है और 230W का पावर लेता है। यह 650sq तक के एरिया के लिए परफेक्ट है। इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोल भी मिलता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है। कूलर का कुल वजन करीब 15 किलोग्राम है।

    विज्ञापन

    Crompton Optimus 65 की परफॉरमेंस

    Crompton Optimus 65
    Crompton Optimus 65 - फोटो : अमर उजाला

    जहां तक परफॉरमेंस का सवाल है तो इसका सेटअप बहुत ही आसान है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और इसके साथ मिलने वाले पहिए बहुत ही अच्छे हैं। ये किसी हुक या पेंच पर नहीं लगते हैं, बल्कि इन्हें डायरेक्ट लगाया जा सकता है। इसके साथ कास्टर व्हील मिलती है जिसके साथ कोई समस्या नहीं है। इसमें फ्रंट में वॉटर इंडिकेटर है। हनीकॉम्ब के बाहरी हिस्से में एक नेट भी मिलता है जो कि मच्छरों या कीड़ों को अंदर जाने से रोकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें