Croma का दिवाली तोहफा: iPhone 13 और एपल वॉच पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Sep 2022 07:22 PM IST
सार

Croma Diwali Sale 2022 में आईफोन 13 के साथ एपल वॉच को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल की शुरुआत आज यानी 27 सितंबर से हो गई है।

Croma Diwali Sale 2022 Amazing deals on iPhone 13 Apple Watch SE more full details in hindi
Croma Diwali Sale 2022 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर क्रोमा ने अपने प्लेटफॉर्म पर Croma Diwali Sale 2022 की घोषणा कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर बड़ी छूट मिल रही है। क्रोमा दिवाली सेल में आईफोन 13 के साथ एपल वॉच को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल की शुरुआत आज यानी 27 सितंबर से हो गई है। चलिए जानते हैं सेल में मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में...

    क्रोमा की दिवाली सेल में 69,900 रुपये कीमत वाले आईफोन 13 के 128 जीबी वाले वेरियंट को 51,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 17,910 रुपये की छूट मिल रही है। सेल में आईफोन के साथ ही एपल वॉच SE को भी 33 फीसदी के भारी डिस्काउंट के साथ 19,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। आईफोन की सेल 4:45 बजे से लाइव हो गई है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह सेल कब तक चलने वाली है। डिस्काउंट में बैंक ऑफर्स और कैशबैक भी शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें: Jio Phone 5G: 10 हजार से कम कीमत में लॉन्च होगा जियो का पहला 5जी फोन, मिलेंगे शानदार फीचर्स

    क्रोमा की दिवाली सेल में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। साथ ही स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद पर कैशबैक के साथ इंस्टेंट एक्सचेंज की सुविधा भी मिलेगी।

    ये भी पढ़ें: Tech Tips: कहीं आपका iPhone भी नकली तो नहीं, चुटकियों में ऐसे पता लगाएं