कोरोना वायरस के कारण MI 10 की लॉन्चिंग भी टली, नई तारीख के इंतजार में फैन
31 मार्च को होने वाली थी एमआई 10 की लॉन्चिंगकोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की वजह से टाला गया इवेंटभारत में 14 अप्रैल तक है लॉकडाउन

विस्तार
रियलमी के बाद शाओमी ने भी अपने एक फोन की लॉन्चिंग को कोरोना वायरस के टाल दिया है। शाओमी ने भारत में कोरोना के कारण 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन की वजह से अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 की भारत में लॉन्चिंग को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है, हालांकि शाओमी ने यह भी कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति पर वह बारीकी से नजर रख रही है और स्थिति को देखते हुए जल्द ही नई लॉन्चिंग की घोषणा होगी।
शाओमी एमआई10 को फरवरी में चीन में लॉन्च किया गया था और 31 मार्च 2020 को भारत में इसकी लॉन्चिंग थी। कोरोना वायरस के कारण ही इस इवेंट को आयोजन ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया था जिसे अब रद्द कर दिया गया है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी ट्वीट करके एमआई 10 की लॉन्चिंग स्थगित करने की जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारेगी, जिनकी कीमत 40,000 से लेकर 52,000 रुपये तक के बीच में होगी। हालांकि, इस फोन के दोनों वेरिएंट की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
कंपनी ने इन दोनों फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस सीरीज के फोन्स को ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिला है। वहीं, दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।
- Coronavirus: गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस डिलीवरी कर्मचारियों की करेंगी मदद, जल्द शुरू होगी यह सेवा
- कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई Realme Narzo 10, Narzo 10A की भारत में लॉन्चिंग
- Coronavirus: अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और फेसबुक SD वीडियो दिखाने के निर्देश
- Coronavirus से जुड़ी इन चीजों को भूलकर भी न करें Google पर सर्च, नहीं तो होगा नुकसान