Compaq ने स्मार्टवॉच मार्केट में की एंट्री, एक साथ लॉन्च किए तीन वॉच
Compaq QWatch वॉच की तीन सीरीज पेश की है जिनमें X-Breed, Dimension और Balance शामिल हैं। इनमें से Compaq QWatch X-Breed सीरीज प्रीमियम वॉच है, जबकि Dimension सीरीज को युवाओं के लिए पेश किया है और Balance सीरीज सभी के लिए है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Compaq ने स्मार्टवॉच मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी लंबे समय से स्मार्ट टीवी पेश कर रही है। Compaq QWatch की बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। कंपनी ने Compaq QWatch वॉच की तीन सीरीज पेश की है जिनमें X-Breed, Dimension और Balance शामिल हैं। इनमें से Compaq QWatch X-Breed सीरीज प्रीमियम वॉच है, जबकि Dimension सीरीज को युवाओं के लिए पेश किया है और Balance सीरीज सभी के लिए है।
Compaq QWatches सीरीज की इन वॉच के साथ एचडी डिस्प्ले दी गई हैं। Compaq QWatch सीरीज की वॉच की डिस्प्ले को लेकर बेहतर कलर, हाई ब्राइटनेस का दावा किया गया है। डिस्प्ले की स्टाइल कर्व्ड है। Compaq QWatches में ब्लूटूथ कॉलिंग, मेटल बॉडी, 100+ वॉच फेसेज, वायरलेस चार्जिगं, वॉयस असिस्टेंट और इंस्टैंट मैसेजिंग नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स हैं।
वॉच से आप फोन में प्ले हो रहे मीडिया को भी कंट्रोल कर सकते हैं। सभी वॉच के साथ कंपनी ने फर्मवेयर अपडेट का वादा किया है। Compaq QWatches 9H हार्ड ग्लास के साथ आती हैं जिन्हें लेकर स्क्रैचप्रूफ का दावा है। वॉच के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और 120+ स्पोर्ट्स मोड हैं। कंपनी ने Compaq QWatches सीरीज की किसी भी वॉच की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।
- iPhone 13 Offers: आईफोन 13 को मात्र 39 हजार में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा बेस्ट ऑफर
- सैमसंग ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 16 जीबी रैम
- Google vs CCI: 1337 करोड़ रुपये के जुर्माने पर गूगल को फिर झटका, NCLAT के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
- Oppo A78 5G Unboxing: तस्वीरों में देखें कैसा है ओप्पो के नए 5G फोन का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी जानें