iPhone 13 Offers: आईफोन 13 को मात्र 39 हजार में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा बेस्ट ऑफर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 16 Jan 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
IPhone 13 Price Dropping Alert Gets At Rs 39000 On amazon with Exchange Offers
iPhone 13 - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप आईफोन के दीवाने हैं और इसे कम कीमत पर खरीदने का सोच रहे हैं, तो अभी इस फोन को खरीदने का सबसे अच्छा समय है। अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 में आईफोन 13 को बहुत ही कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 (Amazon Great Republic Day sale 2023) सेल कल यानी 15 जनवरी से शुरू हो गई है। अमेजन की यह सेल 15 से 20 जनवरी 2023 तक चलेगी। अमेजन सेल में आईफोन 13 को मात्र 39 हजार में खरीदा जा सकता है।

    iPhone 13
    iPhone 13 - फोटो : Amazon

    iPhone 13 पर ऑफर्स

    आईफोन 13 तीन वेरियंट 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी में आता है और अमेजन पर तीनों वेरियंट अभी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आईफोन 14 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 59,499 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 69,499 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 89,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन के साथ SBI क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    iphone 13
    iphone 13 - फोटो : अमर उजाला

    वहीं एसबीआई ईएमआई ऑप्शन पर iPhone 13 की खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं आईफोन 13 के साथ 18,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ आप आईफोन 13 को 39,000 रुपये तक की कीमत पर खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें