सैमसंग ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 16 जीबी रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Jan 2023 04:28 PM IST
सार

Samsung Galaxy A14 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A14 5G and Galaxy A23 5G lauched in India price and specifications
Samsung Galaxy A14 5G , Samsung Galaxy A23 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक साथ दो नए 5जी फोन पेश किए हैं जिनमें Galaxy A14 5G और Galaxy A23 5G शामिल हैं। सैमसंग ने इन दोनों फोन को लेकर ऑलराउंडर परफॉरमेंस और पैकेज का वादा किया है। Samsung Galaxy A23 5G को इससे पहले जापान में पेश किया गया है।

    Samsung Galaxy A14 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। Galaxy A23 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Galaxy A14 5G की डिजाइन प्रीमियम है और इसे लेजर बैक पैनल के साथ पेश किया है। Samsung Galaxy A14 5G को डार्क रेड, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Galaxy A23 5G को सिल्वर, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Galaxy A14 5G के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। अन्य दो लेंस में एक डेफ्थ और एक मैक्रो लेंस शामिल हैं। फोन में 16 जीबी तक रैम (वर्चुअल रैम भी शामिल) है। Galaxy A14 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Galaxy A14 5G के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Galaxy A14 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ पावर सेविंग मोड भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें