आपको भी मिला है Facebook पासवर्ड रीसेट का मैसेज तो यह खबर जरूर पढ़ें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Feb 2018 12:46 PM IST
Facebook Two Factor Authentication SMS Was a Bug
facebook

    पिछले कुछ दिनों से फेसबुक यूजर्स को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साइनअप और पासवर्ड रीसेट के लिए मैसेज मिल रहे थे जिसे अब कंपनी ने बग बताया है और कहा है कि यह मैसेज कंपनी द्वारा नहीं भेजा गया। वहीं कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही इस बग को खत्म करने के लिए अपडेट जारी करेगी। बता दें कि यह मैसेज अभी भी कई यूजर्स को मिल रहा है।

    इस बग के कारण आ रहे मैसेज के जरिए हैकर्स आपका पासवर्ड चोरी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी पासवर्ड चेंज करने वाला मैसेज मिला है तो उसे नजरअंदाज करें। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की है कि मैसेज का रिप्लाई करने पर रिप्लाई स्टेटस अपडेट के रूप में पोस्ट हुआ।

    फेसबुक के मुख्य सिक्योरिटी ऑफिसर एलेक्स स्टेमोस ने ब्लॉग के जरिए इसे बग को विस्तार से समझाया है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा है फेसबुक मोबाइल नंबर पर नॉन सिक्योरिटी मैसेज भेजे जाने के लिए माफी मांगता है, हालांकि यह एक बग के कारण हुआ है।

    इस बग को जल्द ही फिक्स किया जाएगा जब तक फेसबुक इस बग को फिक्स करने कोशिश कर रहा है उससे पहले अगर आप ऐसे मैसेज नहीं चाहते है तो फेसबुक के सेटिंग्स में नोटिफिकेशन में जाकर टेक्स्ट नोटिफिकेशन को बंद कर दें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें