CES 2025: चिड़ियों को दाना डालने और नहाने के लिए लॉन्च हुई यह स्मार्ट डिवाइस, कैमरा भी लगा है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

CES 2025 में, Birdify ने अपने नए Bath Pro को पेश किया है। यह प्रोडक्ट Bird Buddy जैसे स्मार्ट फीडर्स से प्रेरित है और इसे पानी के एक बड़े कटोरे के साथ पेश किया गया है, जिसमें बीच में एक सोलर-पावर्ड फाउंटेन भी है।

विज्ञापन
CES 2025 Birdfy sees your smart bird feeder and raises you a smart birdbath
Bird Buddy - फोटो : Birdfy

    विस्तार

    लास वेगास में CES 2025 की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट पेश कर रही हैं। CES यानी "कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो", यह दुनिया के सबसे बड़े तकनीकी-आधारित व्यापार सम्मेलनों में से एक है। यह हर साल लास वेगास, नेवाडा में आयोजित किया जाता है। पिछले साल, CES में 135,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। CES 2025 में एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च हुआ है जो चिड़ियों के चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    स्मार्ट बर्ड फीडर्स की लोकप्रियता 2020 में अपने चरम पर थी, लेकिन अब स्मार्ट बर्डबाथ ने इसकी जगह ले ली है। इस सप्ताह CES 2025 में, Birdify ने अपने नए Bath Pro को पेश किया है। यह प्रोडक्ट Bird Buddy जैसे स्मार्ट फीडर्स से प्रेरित है और इसे पानी के एक बड़े कटोरे के साथ पेश किया गया है, जिसमें बीच में एक सोलर-पावर्ड फाउंटेन भी है।

    विज्ञापन

    Bath Pro मार्च में बाजार में आएगा और इसे दो संस्करणों में पेश किया जाएगा। स्टैंडअलोन बाथ की कीमत 250 डॉलर, स्टैंड के साथ बाथ की कीमत 300 डॉलर होगी। Bath Pro स्मार्ट बर्ड फीडर्स जैसे Bird Buddy और Birdfy के स्मार्ट बर्डहाउस के समान काम करता है। इसमें दो कैमरे लगे हैं। 2-मेगापिक्सल का कैमरा 1080 पिक्सल पर वीडियो कैप्चर करता है। एक 3-मेगापिक्सल कैमरा है 2K वीडियो शूट करने में सक्षम है। यह सिस्टम AI-आधारित ऑब्जेक्ट डिटेक्शन का उपयोग करता है। जैसे ही कोई पक्षी स्नान करता है, यह फोटो खींचता है और उसे Birdfy एप पर उपलब्ध कराता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें