4000mAh की बैटरी और 8MP फ्रंट कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में मिल रहा यह 4जी फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 05 May 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Buy Panasonic Eluga I7 with 4000mAh battery and 8MP Front camera at just Rs 6,499
Panasonic Eluga I7

    आजकल मार्कट में तमाम कंपनियों के हजारों स्मार्टफोन मौजूद हैं लेकिन दिक्कत यह है कि कौन-सा फोन खरीदें? हर रोज लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन के बीच अगर आप भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन-सा फोन खरीदें या फिर अगर आप भी कम कीमत में दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट पर एक 4जी फोन मिल रहा है जिसकी कीमत भी जेब के मुताबिक हो सकती है और उसमें 4000 एमएएच की दमदार बैटरी है।

    Panasonic Eluga I7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Panasonic Eluga I7
    Panasonic Eluga I7

    पैनासोनिक ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन Eluga I7 लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Arbo Hub दिया है जो न्यूज, पेमेंट, कैब बुकिंग और शॉपिंग में आपकी मदद करेगा।

    विज्ञापन

    पैनासोनिक एलुगा आई7 की कीमत 6,499 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737H प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी, 4G LTE, ब्लूटूथ v4.1, Wi-Fi 802.11 b/g/n, माइक्रो-USB 2.0, हेडफोन जैक और GPS है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें