JIO के जवाब में BSNL ला रहा है 2,000 रुपये में मोबाइल, साथ में मिलेंगे बंपर ऑफर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Sep 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
BSNL To launch feature phone under Rs 2000 to counter JIO
BSNL Mobile

    जियो के साथ डाटा युद्ध के बाद अब 4जी फीचर फोन की लड़ाई में भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कूद पड़ा है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के बाद अब बीएसएनएल ने भी 2,000 रुपये में फीचर फोन लॉन्च करने की घोषणा की है।

    ये भी पढ़ेंः बिना इंटरनेट फ्री में ऐसे करें WhatsApp जैसी चैटिंग

    रिपोर्ट के मुताबिक अपने फोन के लिए बीएसएनएल घरेलू मोबाइल फोन निर्माता लावा और माइक्रोमैक्स से बात कर रही है। फोन की लॉन्चिंग अक्टूबर में हो सकती है। साथ ही यह भी खबर है कि फोन को फ्री डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो के 1GB डाटा खत्म होने के बाद भी ऐसे करें हाइस्पीड में डाउनलोडिंग

    एयरटेल ला रहा है 2,500 रुपये में स्मार्टफोन

    जियो के 4जी फीचर फोन लॉन्च होने के बाद एयरटेल ने 2,500 रुपये में स्मार्टफोन लाने की घोषणा की है। फोन की लॉन्चिंग दीवाली के मौके पर हो सकती है। वहीं फोन के साथ कई सारे ऑफर्स जैसे डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें