फ्लिपकार्ट #BigBillionDay: 14,999 रु. में मिलेगा 39,999 वाला फोन, जानें सारे ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल एक बार फिर से शुरू हो रहा है। बिग बिलियन डे सेल आज रात 12 बजे से शुरू होगी जो 24 सितंबर की आधी रात तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, टीवी, वॉच, स्पीकर आदि पर 70,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। तो आइए देखते हैं कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिलने वाली है?
ये भी पढ़ेंः Samsung के इन दो धांसू फोन पर मिल रही 4,000 रु. की छूट

सबसे पहले आपको बता दें कि स्मार्टफोन की सेल 21 सितंबर से शुरू होगी, वहीं स्मार्टवॉच, टीवी, फ्रीज और गूगल क्रोमकास्ट जैसे प्रोडक्ट्स की सेल आज आधी रात से शुरू होगी। इस सेल में 21 सितंबर की आधी रात रेडमी 4ए का 3 जीबी और 32 जीबी वाला वेरियंट, शाओमी एमआई ए1 फ्लेश सेल में मिलेगा।

इसके अलावा पैनासोनिक पी85 6,499 रुपये की जगह 4,999 रुपये में मिलेगा। वहीं मोटो सी प्लस का 16 जीबी वेरियंट 5,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 6,999 रुपये है।