पूल पार्टी के लिए आया खास ब्लूटूथ स्पीकर, वाटरप्रूफ फीचर से है लैस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 12 Nov 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
BRIX Launch BRIX C6 Bluetooth Waterproof Speaker Know Price And Specifications
BRIX C-6 Waterproof Portable Bluetooth Speakers - फोटो : amazon

    टेक कंपनी ब्रिक्स ने भारत में सी-6 ब्लूटूथ (BRIX C-6) वाटरप्रूफ स्पीकर लॉन्च किया है। यूजर्स इस स्पीकर को पूल पार्टी से लेकर बीच तक इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स इस स्पीकर से बेहतर साउंड क्वालिटी का लुत्फ उठा पाएंगे। वहीं, कंपनी ने इस स्पीकर की कीमत 799 रुपये रखी है, लेकिन ग्राहक इसको ई-कॉमर्स साइट अमेजन से सिर्फ 499 रुपये में खरीद सकेंगे। तो चलिए जानते है ब्रिक्स सी-6 की स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    ब्रिक्स सी-6 की स्पेसिफिकेशन

    यूजर्स को इस स्पीकर में ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस स्पीकर को ब्लैक मैट फिनिश और सर्कल का डिजाइन दिया गया है। यह स्पीकर लिथियम ऑयन बैटरी से लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    युवाओं के लिए परफेक्ट

    ब्रिक्स के सीईओ संजय गर्ग ने कहा है कि हमने युवाओं को ध्यान में रखकर इस स्पीकर को बनाया है। साथ ही आज की जनरेशन के हिसाब से इस डिवाइस को डिजाइन किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि हम हमेशा अपने ग्राहकों को शानदार प्रोडक्ट्स ही देंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें